सिलापथार निज संवाददाता , 27 अगस्त :-- मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, सिलापथार द्वारा हरियाली तीज मिलन समारोह बड़े ही पारंपरिक ...
सिलापथार निज संवाददाता , 27 अगस्त :-- मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, सिलापथार द्वारा हरियाली तीज मिलन समारोह बड़े ही पारंपरिक रीतिरिवाज और हर्षोल्लास एवं सावन की उमंग के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।सर्वप्रथम समिति के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्वाति मुंधडा एवं श्रीमती प्रिया चांडक,वरिष्ठ सदस्याएँ श्रीमती चंदा देवी जैन, श्रीमती चंदा देवी तातेड, श्रीमती शांता देवी तातेड तथा श्रीमती चंपा देवी मुंधड़ा, श्रीमती सुलोचना झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात कुमारी प्रज्ञा लोहिया एवं कुमारी मुस्कान तोषनीवाल ने मधुर गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्वागत नृत्य कुमारी गौरवी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का सुंदर वातावरण बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीमती ज्योति शर्मा एवं श्रीमती मधु तातेड का नृत्य,श्रीमती पूजा मुंधड़ा एवं श्रीमती विनीता भट्टड़ का मनमोहक नृत्य, श्रीमती रत्ना देवी तोषनीवाल, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती पूनम जैन, श्रीमती झूमा देवी मालू का सामूहिक नृत्य तथा श्रीमती सोनू संचेती, श्रीमती अनीशा जैन, श्रीमती रीतु डागा, श्रीमती मोनिका संचेती,श्रीमती आरती संचेती, श्रीमती मीनाक्षी संचेती श्रीमती रिंकू मालु, श्रीमती शिल्पा आंचलिया का सामूहिक नृत्य एवं श्रीमती सुजाता मालू का एकल नृत्य ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं श्रीमती कंचन चांडक एवं श्रीमती प्रिया चांडक द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक एवं हास्य नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा।
पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्रीमती मिली जैन ने किया। समारोह के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन होता रहा तथा विभिन्न फूड स्टॉल पर स्वादिष्ट व्यंजन एवं पेय पदार्थों का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
समारोह को सफल बनाने में अध्यक्षा श्रीमती रीतु डागा, उपाध्यक्षा श्रीमती गुड्डी जैन, सचिव श्रीमती रत्ना देवी तोषनीवाल,सह सचिव श्रीमती कंचन चांडक, सह-सचिव श्रीमती ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्षा
श्रीमती मधु तातेड एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूनम सिंघानिया,श्रीमती जयश्री बांठिया ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही महिला शाखा की सभी सदस्याओं का सराहनीय सहयोग रहा।उक्त तथ्य की जानकारी सचिव श्रीमती रत्ना देवी तोषनीवाल ने दी है ।
COMMENTS