जोनाई , निज संवाददाता , 09 दिसंबर:-- जोनाई बाजार के युवा व्यवसायी मुबारक अली उर्फ शेरु की आज आज मंगलवार क...
जोनाई , निज संवाददाता , 09 दिसंबर:--
जोनाई बाजार के युवा व्यवसायी मुबारक अली उर्फ शेरु की आज आज मंगलवार को करीब 11बजे
डिब्रुगढ स्थित आदित्य नर्सिंग होम में ब्रेन स्टोक से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अंचल में शोक की लहर दौड गई। उल्लेखनीय है कि व्यवसायी मुबारक अली उर्फ शेरु पिछले 06 दिसंबर को निमोनिया बिमारी से पीडित होने के कारण उन्नत उपचार के लिए परिवार वालों ने शेरु को डिब्रुगढ स्थित आदित्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया ।शेरु की तबीयत धीरे धीरे बिगड़ने लगी । शेरु ने आज दोपहर को डिब्रुगढ स्थित आदित्य नर्सिंग होम में चिकित्सा के दौरान दम तोड़ दिया ।युवा व्यवसायी मुबारक अली उर्फ शेरु ने अपने पिछे भैया -भाभी , पत्नी , दो लड़के, तीन लड़किया , भतिजा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये ।युवा व्यवसायी मुबारक अली उर्फ शेरु का शव को आज डिब्रुगढ से जोनाई उनके निवास स्थान लाया जाएगा ।इस अपार दुःख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करते है, कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा और शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करे ।
🙏🙏ऊं शांति 🙏🙏
COMMENTS