निज संवाददाता, जोनाई 10 मई- अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के सैनिक के दो कैडेटों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए यु...
निज संवाददाता, जोनाई 10 मई- अरुणाचल प्रदेश के
ईस्ट सियांग जिले के सैनिक के दो कैडेटों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए युपीएसई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं भारतीय नौसेना अकादमी की लिखित परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है।
विद्यालय के कैडेट आलोक कुमार सिंह एवं कैडेट आदित्य राज ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनंत थपन ने कहा कि यह सफलता सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग एवं अरुणाचल प्रदेश के लोगो के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सैन्य प्रशिक्षण आधारित शिक्षा व्यवस्था को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि कैडेट्स की यह सफलता अरुणाचल प्रदेश के युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
प्राचार्य ने इस अवसर पर अभिभावकों, स्कूल परिवार, लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBA), राज्य सरकार के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस उपलब्धि से सैनिक स्कुल ईस्ट सियांग की प्रतिष्ठा को बढाने और स्कुल के प्रति लोगो का विश्वास सुदृढ़ करने में सहायक होगी ।
COMMENTS