--> माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल मैदान में गौ-पालक पर जानलेवा हमला , मामला दर्ज जोनाई सदर थाना में। | Khobor NetWork

Search This Blog

Translate :- हिंदी में पढ़िए / অসমীয়াত পঢ়ক

माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल मैदान में गौ-पालक पर जानलेवा हमला , मामला दर्ज जोनाई सदर थाना में।

जोनाई , निज संवाददाता, 04 जुलाई  :- धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के राजस्व विभाग कार्यालय के अंतर्गत माजीआली मुनमुनी छ...

जोनाई , निज संवाददाता, 04 जुलाई  :- धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के राजस्व विभाग कार्यालय के अंतर्गत माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल में पिछले कई वर्षों से मवेशियों को विचरण करने के दौरान अवैध रूप से बेदखली लोगों के द्वारा गौ-पालकों और मवेशियों पर जानलेवा हमले के साथ ही तेजधार हथियार से साथ मारपीट की घटना आम बात होती जा रही है। इसी कडी में कमल पाइत (23)नामक  युवक ने संवाददाताओं को बताया कि  गत दो जुलाई को  दोपहर तीन बजे को बेदखली लोगों ने क्रमशः हलीराम दोलै,पूर्ण पेगु .विजय दोलै और पद्मा दोलै के  नेतृत्व में करीब ग्यारह लोगों के द्वारा गौ-पालक कमल पाइत को मवेशियों को चरांचल में विचरण कराने के दौरान तेजधार हथियार , नुकीले अस्त्र-शस्त्र और बांस आदि से मारपीट कर बुरी तरह से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के संदर्भ में जोनाई सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

मामला दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस ने कमल पाइत की मेडिकल जांच कराई  । जोनाई सदर थाना में शिकायत अनुसार कुल ग्यारह लोगों ने मिलकर कमल पाइत पर बगैर किसी कारण के जानलेवा हमला किया गया। जिसमें कहा गया है कमल पाइत के  पीठ ,पैर ,हाथ आदि सहित शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान देखे गए। साथ ही कमल पाइत ने शिकायत पत्र में कहा गया है कि भविष्य में इस ओर मवेशियों को बिचरण के लिए लाने पर कमल पाइत को जान से मारने की धमकी दी गई है । 
स्थानीय  संवाददाताओं को कमल पाइत ने बताया कि हलीराम दोलै ,पूर्ण पेगु  .विजय दोलै और पद्मा दोलै सहित ग्यारह लोगों के  द्वारा माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल के गौ-पालक  मंटु कुम्बांग और राजेश पाइत को घर के अंदर बंद कर घर जला देने की धमकी तक दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा अगर गौ-पालक  मंटु कुम्बांग और राजेश पाइत अगर जलते घर से जान बचाकर बाहर भागकर भागने कोशिश करने पर तेजधार हथियार से जान से मारने तक की धमकी दी गई है।पूर्ण पेगु , हलीराम दोलै, विजय दोलै और पद्मा दोलै सहित ग्यारह लोगों के द्वारा  हमलावरों के चुंगल से गौ-पालक कमल पाइत जैसे तैसे भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद कमल पाइत पर हुए घटना के संदर्भ में जोनाई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई । 
इसके बाद पुनः माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल के अन्य एक गौ-पालक नरानाथ कुम्बांग (60) वर्षीय नामक बद्ध ने संवाददाताओं को बताया कि हलीराम दोलै ,पूर्ण पेगु  .विजय दोलै और पद्मा दोलै सहित ग्यारह लोगों के  द्वारा माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल के गौ-पालक  मंटु कुम्बांग और राजेश पाइत को घर के अंदर बंद कर घर जला देने की धमकी तक दे दी है। साथ ही उन्होंने कहा अगर गौ-पालक  मंटु कुम्बांग और राजेश पाइत अगर जलते घर से जान बचाकर बाहर भागकर भागने कोशिश करने पर तेजधार हथियार से जान से मारने तक की धमकी दी गई है। साथ ही नरानाथ कुम्बांग ने कहा है कि गौ-पालक  मंटु कुम्बांग और राजेश पाइत या मवेशियों को मिलने पर वापस नहीं जाने देने देंगे और हमला करने की तैयारी किया गया है।
 इसी बीच सोमवार को  गत 03 जुलाई को जोनाई महकमा खुटी परिचालन समिति और सबो मेन्जेंग दुग्ध उन्नयन को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड माजीआली मुनमुनी छापरी की संयुक्त रुप से एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें सभा की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण पेगु ने की। सभा की उद्देश्य व्याख्या समिति के सचिव कनाई पेगु ने किया। सभा में कमल पाइत ने जानलेवा हमले और नरानाथ कुम्बांग को दी गई चेतावनी की घटना के बारे में सभा को अवगत कराया गया। सभा में  पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण सिद्धांत और प्रस्ताव ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कृष्ण पेगु सचिव कनाई पेगु  , सहसचिव बुद्धेश्वर पेगु ,माजीआली मुनमुनी छापरी शाखा आंचलिक समिति के सचिव लीलाधर कुली ,कार्यकारिणी सदस्य - पुतुल पाथरी और सबो मेन्जेंग दुग्ध उन्नयन को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड माजीआली मुनमुनी छापरी के सचिव खगेन कुली और चक्रधर सारह आदि सहित दोनों समिति के सदस्यों और स्थानीय गौ-पालकों ने हिस्सा लिया। 
सभा के अंत में समिति के सदस्यों ने संवाददाताओं को बताया कि जोनाई महकमा खूटी परिचालन समिति और सबो मेन्जेंग दुग्ध उन्नयन सहकारी समिति लिमिटेड के सदस्यों  ने आरोप लगाते हुए कहा है कि माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल के भुमि को सरकार से सुरक्षित करने के मांग में लगातार आवेदन निवेदन करने के बावजूद भी महकमा प्रशासन की कानों में जूं तक नहीं रेंगती है। गौ-पालकों ने कहा है कि अगर सरकार बेदखली लोगों के हमले अगर नहीं रोकती है तो आने वाले दिनों में बेदखली लोगों के द्वारा गौ-पालकों और मवेशियों पर खतरा मंडरा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में, 23/05/23 को माजीआली मुनमुनी छापरी क्षेत्र से , जोनाई के महकमाधिपति कार्यालय की ओर प्रशासन के खिलाफ  "विरोध गतिविधियों" के लिए भैंसों को लेकर मार्च निकाला गया था ।
 जिसके बाद दिनांक 25 मई को दिन के 11.00 बजे जोनाई महकमाधिपति  कार्यालय परिसर के सभागार में  धेमाजी जिला  उपायुक्त अंकुर भराली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिले के अतिरिक्त उपायुक्त और प्रभारी महकमाधिपति शांतनु गोगोई, मिसिंग स्वायत्त शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य क्रमशः राजू मेदक, नरेश कुम्बांग, जोनाई महकमा खूटी परिचालन समिति के सदस्यों और बेदखली लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला उपायुक्त अंकुर भराली ने दोनों पक्षों से अनुरोध किया कि  पीजीआर भुमि  की "सही" सीमाओं को निर्धारित करने के लिए मजिआली मुनमुनि छापरी क्षेत्र का पुनः  सर्वेक्षण किया जायेगा।
 दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए अनुरोध किया गया था । मिसिंग स्वायत्त शासित परिषद के कार्यवाही सदस्य क्रमशः राजू मेदक और नरेश कुंबांग ने दोनों पक्षों से कहा कि वे किसी भी तरह की हिंसा या शरारत के लिए उकसाने से बचें और बातचीत के माध्यम से सभी समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन से संपर्क कर समस्या का समाधान निकालने का अनुरोध किया  था । जोनाई महकमा खुटी परिचालन समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला उपायुक्त के बैठक के  महज तीन दिन के बाद  बेदखली लोगों ने हमारे समिति के दो युवकों और करीब 300 से अधिक भैंसों के साथ गायब करने का मामला  जोनाई सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।  जोनाई महकमा माजीआली मुनमुनी छापरी  खुटी
परिचालन समिति के सदस्यों ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल जो कि की भुमि पर अवैध रूप दखलकारियों ने हाल ही में कुछ भैंसों को गायब कर दिए हैं। जिसमें कई भैंसों को को तेज धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया। जिसके बाद मन ही भरा तो दो भैंसों को काटकर कर खा गए । इस संदर्भ में पुलिस दल ने मौके पर पहुंची और मामले कि जांच पड़ताल किया। साथ ही जोनाई महकमा खुटी परिचालन समिति के सदस्यों ने कहा पिछले दिनों चरांचल की भुमि पर बेदखली लोगों ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर बेबुनियाद और सच से परे और मनगढ़ंत कहानी पेश किया है।
 साथ ही उन्होंने कहा कि  चरांचल भुमि पर  2015 वर्ष में जोनाई महकमा प्रशासन ने अवैध रूप से दखल करने वाले करीब 43 परिवारों अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। मगर अब करीब हजारों की संख्या में अवैध बेदखली लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही जोनाई महकमा खुटी परिचालन समिति और सबो मेन्जेंग दुग्ध उन्नयन को- आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के सदस्यों ने असम सरकार, जिला उपायुक्त और महकमाधिपति से अतिशीघ्र चरांचल की 17920 बीघा भूमि  सर्व के जरिए  सुरक्षित करने की मांग की है।

COMMENTS

Name

Accidental News,13,Arunachal News,241,Assam News,30,Dhemaji News,59,Dibrugarh News,2,do you know Subhadra Kumari Chauha,1,Drugs News,7,East Siang News,11,East Siyang News,9,Festival News,4,Flood News,10,Gogamukh News,1,Health News,1,Independence Day Celebration,1,India news,14,IRCTC Latest News,2,jnooportal news,1,JNOPORTAL . XYZ,1,JNOPORTAL . XYZ,34,JNOPORTAL. News,2,JNOPORTAL. XYX,1,JNOPORTAL. XYZ,21,JNOPORTAL. XYZ News,1,Jonai News,466,Jonai News Online,1,Jonai Newshokbh,1,Latest News,6,News on COVID,3,Recipe,1,Regional News,98,Sports News,1,Sports Related News,1,Subhadra Kumari Chauhan,1,Tech News,3,Viral News,7,who is Subhadra Kumari Chauhan,1,World News,5,
ltr
item
Khobor NetWork : माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल मैदान में गौ-पालक पर जानलेवा हमला , मामला दर्ज जोनाई सदर थाना में।
माजीआली मुनमुनी छापरी चरांचल मैदान में गौ-पालक पर जानलेवा हमला , मामला दर्ज जोनाई सदर थाना में।
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgf9zZlH1OJSymgHJ2rwm4UJT82EBjmcyg_P17NUhQArFq7s5VUzRNqBsPqyy8gCLvVjhnZRnY6nAhKyCt7167EuCEr9Sff54R4YzzzAs2Y8SLUTtnnkLBY8QyyjqIyuszkmZptQVEgyaMN7meACAW3VQhXbJLDf8TN5rY2u3Pok8FnjB0UE7R0xvxdcNZ2
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgf9zZlH1OJSymgHJ2rwm4UJT82EBjmcyg_P17NUhQArFq7s5VUzRNqBsPqyy8gCLvVjhnZRnY6nAhKyCt7167EuCEr9Sff54R4YzzzAs2Y8SLUTtnnkLBY8QyyjqIyuszkmZptQVEgyaMN7meACAW3VQhXbJLDf8TN5rY2u3Pok8FnjB0UE7R0xvxdcNZ2=s72-c
Khobor NetWork
https://khobornetwork.blogspot.com/2023/07/blog-post_4.html
https://khobornetwork.blogspot.com/
https://khobornetwork.blogspot.com/
https://khobornetwork.blogspot.com/2023/07/blog-post_4.html
true
8181465759065130294
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content